केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं, 12वीं के बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस साल 10वीं में 93.12 फीसदी और 12वीं में 87.33 फीसदी छात्र पास हुए हैं। दोनों क्लासेस में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। 10वीं क्लास में लड़कियों का पास प्रतिशत 94.25 और लड़कों का पास प्रतिशत 92.27 रहा है। ट्रांसजेंडर छात्रों का पास प्रतिशत 90.00 रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 1.98 फीसदी ज्यादा रहा है।
वहीं 12वीं लड़कियों का रिजल्टर लड़कों से 6 फीसदी बेहतर रहा है। लड़कों का रिजल्टऔ जहां 84.67 प्रतिशत रहा है, वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68 रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर 10वीं, 12वीं क्लास के रिजल्ट देखे जा सकते हैं।
