राजस्थान बोर्ड के 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट आज घोषित कर दिया। शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने शिक्षा संकुल पहुंच कर ऑनलाइन परिणाम जारी किया। साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का भी रिजल्ट घोषित किया। 12वीं बोर्ड में कुल पास प्रतिशत 92.35 रहा। इसमें लड़कियों ने बाजी मारी। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.06 रहा, जबकि लड़कों का 90.65 प्रतिशत रहा। छत्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इस वर्ष आरबीएसई की 12वीं आर्ट्स के लिए 6 लाख 37 हजार 686 विद्यार्थी पंजीकृत थे। बोर्ड ने 12वीं साइंस और कॉमर्स का परिणाम 18 मई को जारी किया था। पिछले वर्ष आर्ट्स में 96.33 फीसदी छात्र पास हुए थे। तब छात्राओं का 97.21 और छात्रों का परिणाम 95.44 फीसदी रहा था। वरिष्ठ उपाध्याय में 94.99 फीसदी छात्र पास हुए थे।
