
सोशल मीडिया पर ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग मिरर सेल्फी पोस्ट की है। ऐसा करके उन्होंने अफवाहों पर विराम लगाने का प्रयास किया है। इससे पहले खबर आई कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दोनों के रिश्ते में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं।
एक वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पिछले छह दिनों से मलाइका घर से बाहर नहीं निकली हैं। वह पूरी तरह से आइसोलेशन में चली गई हैं। कहा जा रहा है कि मलाइका बहुत दुखी हैं और कुछ समय के लिए सभी से दूर रहना चाहती हैं। वहीं, अर्जुन कपूर भी कुछ दिनों से मलाइका से मिलने नहीं गए हैं। तीन दिन पहले ही वह अपनी बहन रिया कपूर के घर गए थे, जहां डिनर रखा गया था। मलाइका के घर के पास ही रिया रहती हैं इसके बावजूद अर्जुन अपनी लेडी लव से मिलने नहीं गए। मलाइका इस तरह के पारिवारिक खाने में अर्जुन संग शामिल हुआ करती हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
अर्जुन कपूर हमेशा सुनिश्चित करते हैं कि जब भी वह मलाइका के घर के आसपास हों, वह अपनी लेडी लव से मिलकर ही घर लौटें, लेकिन उस दिन ऐसा नहीं हुआ। अर्जुन सीधा रिया कपूर के घर से अपने घर वापस आ गए। अर्जुन और मलाइका को अक्सर कॉफी और डिनर डेट्स पर जाते हुए भी स्पॉट किया जाता था, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनो ने यह भी करना टाला है।ये सब देख कर ही लगता है कि दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं।