रीट पेपर लीक मामले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव को निलंबित कर दिया गया है। शनिवार सुबह कार्मिक विभाग ने अरविंद कुमार सेंगवा के निलंबन के आदेश जारी कर दिए है। बताया जा रहा है कि पेपर लीक मामले में सेंगवा से पूछताछ हो सकती है। सूत्रों के अनुसार अन्य कई अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।
मुख्यमंत्री की शुक्रवार देर रात बैठक में यह भी फैसला हुआ कि पेपर लीक मामले में जो भी कर्मचारी लिप्त होगा, उसे तत्काल सस्पेंड किया जाएगा। कई कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। एसओजी की जांच में कई कर्मचारियों पर शक गहरा रहा है।
