
देश में पाबंदियों के हटते ही कोरोना के नए एक्स-ई वैरिएंट का खतरा मंडराने लगा है। एक्स-ई वेरिएंट का दूसरा केस गुजरात में मिला है। इससे पहले मुंबई में एक्सई वेरिएंट का पहला मरीज मिला था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि जरूरी की है, लेकिन ये नहीं बताया किसंक्रमित मरीज की हालत कैसी है?
एक्स-ईवेरिएंट का मरीज वडोदरा के गोत्री क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। 60 वर्षीय बुजुर्ग का 11 मार्च को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट आने के बाद इस मरीज में कोरोना का नए वैरिएंट एक्सई की पुष्टि हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय इस शख्स ने राज्य से बाहर यात्रा की है या नहीं, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसे में कोरोना के नए वैरिएंट के मरीज बढ़ने से हड़कंप जरूर मच गया है।भारत में कोरोना के नए एक्स-ईवेरिएंट का पहला केस महाराष्ट्र के मुंबई में मिला था। यहां 50 साल की एक महिला इस नए वेरिएंट से संक्रमित हुई थीं, हालांकि राहत की बात ये थी कि इस महिला में कोरोना के कोई लक्षण नही थे।
वो 10 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से लौटी थीं। सीरो सर्वे के अनुसार मुंबई से भेजे गए 230 सैंपल में 228 ओमिक्रॉन के, जबकि एक कप्पा का और एक एक्सई वेरिएंट का था।भारतीय सॉर्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम के एक्सपर्ट लगातार कोरोना के इस नए वेरिएंट का पता लगाने के लिए सैंपल का जीनोम सीक्वेंसिंग कर रहे हैं।
इसबीच, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम की सरकारों को चिट्ठी लिखी है। इसमें इन राज्यों से सतर्कता बढ़ाने और संक्रमण की दर बढ़ने के कारणों की गंभीरता से जांच करने को कहा है।स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि इन राज्यों में डेली पॉजीटिविटी रेट बढ़ रहा है, यानी हर दिन मिलने वाले नए कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसको देखते हुए राज्य सरकारें हालात की गंभीरता से समीक्षा करें और जरूरी होने पर कोविड-19 को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी करें।
एक ओर देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है, लेकिन दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, केरल और मिजोरम में पिछले सात दिन में पॉजिटिविटी रेट अचानक बढ़ गई है।