मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने के समय में तीसरी बार बदलाव हुआ है। सूत्रों के अनुसार वे अब देर शाम दिल्ली जा सकते हैं। इससे पहले खाचरियावास ने शाम पांच बजे मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने की जानकारी दी थी। हालांकि, 10 जनपथ से जुड़े सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी 30 सितंबर तक किसी से नहीं मिलेंगी, इसलिए गहलोत की मुलाकात पर भी संशय बना हुआ है।
इसबीच, राजस्थान के संकट को लेकर पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस संकट का समाधान एक-दो दिन में ढूंढ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम प्रजातंत्र में विश्वास करते हैं और हमारे यहां पर सब कुछ प्रजातांत्रिक तरीके से चर्चा होती है।
