बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाने वाले दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीराम चल रहे थे। उनको मुंबई के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। विक्रम गोखले की मौत की खबर से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जब एक्टर अस्पताल में भर्ती थे, तब उनके परिवार की तरफ से लगातार उनकी हेल्थ अपडेटेड्स शेयर की जा रही थी, जिसमें बताया जा रहा था कि उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। उनके स्वास्थ में कोई खास सुधार नहीं हो पाया था।
अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया था कि विक्रम गोखले का स्वास्थ्य पहले से खराब हुआ है और वे काफी समय से वेंटिलेटर पर थे’। उन्होंने बताया कि गोखले का ब्लड सर्कुलेशन सामान्य रखने के लिए उन्हें दवाएं दी जा रही थीं’। हालांकि, उनकी मौत की पहले ही अफवाह उठ चुकी थी, जिसके बाद उनके परिवार की ओर ये बयान जारी कर बताया गया था कि वो वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन उनकी हालात ठीक नहीं है।

परमात्मा दिवंगत विक्रम गोखले की आत्मा को शांति प्रदान करें|🕉शांति🌹🙏
LikeLike