भारत की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीत लिया है। अमेरिका के लॉस वेगस में आयोजित इस मुकाबले में उन्होंने 63 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ दिया। देश को यह खिताब 21 साल बाद मिला है। इसके पहले 2001 में भारत की अदिति गोवित्रिकर ने यह खिताब जीता था। सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर से आती हैं। वह टीचर हैं और लिटरेचर में पीजी किया हुआ है। उनके पति इंडियन नेवी में हैं।
मिसेज वर्ल्ड 2022 ब्यूटी कॉम्पटिशन में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ने शिरकत की। 21 साल बाद जब मिसेज वर्ल्ड का भारत के नाम हुआ, तो सरगम कौशल स्टेज पर रोती हुई दिखीं। सोशल मीडिया पर सरगम का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। उसमें सरमग ताज पहनते हुए रोती हुई दिखाई दे रही हैं। अदिति गोवित्रीकर, सोहा अली खान, विवेक ओबेरॉय, और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सरगम को जीत की बधाई दी है.
सरगम की शादी 2018 में हुई थी। शादी के बाद से ही उनके दिल में ब्यूटी पेजेंट जीतने का जुनून सवार था। इसके बाद उन्होंने मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
