तीसरे दिन भी पठान की रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी है। फिल्म ने शुक्रवार को 38 करोड़ की कमाई है। सभी भाषाओं में फिल्म की कुल कमाई देखी जाए तो इसने अब तक देश में 165 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
‘पठान’ के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को देखकर शाहरुख खान खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने फैंन्स का शुक्रिया अदा करने को ट्विटर पर लोगों से बात की। एक फैन ने पूछा कि ये रिकॉर्ड्स देखने के बाद आपको कैसा लग रहा है?’ शाहरुख ने कहा, ‘हा हा लगता है अब गांव वापस चला जाऊं। कलेक्शन के नंबर्स इतने शानदार हैं कि पूछो मत।
पठान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ के पास पहुंच गया है। आज और कल फिल्म के 50 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करने के आसार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन विश्वभर में 80 से 100 करोड़ के बीच कलेक्शन किया है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ पठान ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दो दिनों में 220 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। अब बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन 80 से 100 करोड़ के बीच बिजनेस किया है। इस हिसाब से फिल्म की कुल कमाई 300 करोड़ तक हो गई है। हालांकि, इसके अधिकृत आंकड़े आना अभी बाकी हैं।
पठान के शुरुआती तीन दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए इसने सलमान खान की सुल्तान और बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन को पीछे छोड़ दिया है। पहले तीन दिन में सुल्तान ने 210 और बाहुबली-2 (हिंदी वर्जन) ने 209 करोड़ रुपए कमाए थे।
किसी भी भारतीय फिल्म के पहले दिन की कलेक्शन की बात करें तो ‘आरआरआर’ ने पूरी दुनियाभर में 225.5 करोड़ रुपए बटोरे थे। इस लिस्ट में बाहुबली-2 पहले दिन 213 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर है। हालांकि पठान ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 103 करोड़ का कलेक्शन किया है इसलिए इस लिस्ट में इसकी एंट्री नहीं हो पाई है।
