झारखंड के पलामू जिले में आज महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प और आगजनी की खबर है। झड़प में कम से कम 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तनाव बढ़ता देख प्रभावित क्षेत्र में धारा 144 लागू कर नेटबंदी कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक सीके सिन्हा ने बताया कि 3 थानों की टीम को मौके पर तैनात कर दिया गया है। हालात नियंत्रण में है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की है। सोशल मीडिया सहित अन्य जगहों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना पलामू के पनकी गांव की है। एक पारंपरिक सजावट के तहत ‘तोरण गेट’ के निर्माण को लेकर दो गुटो के बीच तनाव शुरू हो गया। दो समुदायों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो पथराव होने लगा।
