वैज्ञानिकों ने चांद से जुड़ी एक अजीबोगरीब खबर देकर सभी को हैरान कर दिया है। खबर ये कि चंद्रमा घरती से दूर जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि चंद्रमा हर साल धरती से कुछ दूर होता जा रहा है। हालांकि, ये गति काफी धीमी है। रिपोर्ट के अनुसार चंद्रमा प्रत्येक वर्ष करीब 3.8 सेंटीमीटर धरती से दूर होता जा रहा है। लंबे वक्त से वैज्ञानिक चंद्रमा पर दुनिया बसाने के बारे में बातें कर रहे हैं। देशों ने चंद्रमा के हिस्से पर दावा तक ठोंकने की बात कर दी है, पर अब जब ये खबर आई है कि चंद्रमा हर साल हसमे दूर आ रहा है, तो शायद वहां जाना सपने जैसा हो जाएगा। क्योंकि आगे चलकर अगर वो इतनी दूर चला गया कि वहां से धरती पर ही न लौटा जा सके तो लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
नासा के अनुसार चंद्रमा के दूर जाने की ये प्रक्रिया नई नहीं है। चांद चार खरब साल पुराना है और पिछले कुछ सालों से वैज्ञानिकों ने ये अनुमान लगाया है कि वो धरती से दूर जा रहा है। इसका पता साल 1969 से लगाया गया था, जब अपोलो मिशन के दौरान लिफ्लेक्टिव पैनल चांद पर लगाए गए थे। उन्हीं पैनल के जरिए वैज्ञानिकों ने चांद और धरती की दूरी का पता लगाया था।
जब भी धरती के ऑर्बिट में थोड़ा सा भी परिवर्तन आता है, धरती तक आने वाली सूरज की रोशनी पर भी असर पड़ता है। जब वैज्ञानिकों ने धरती के ऑर्बिट में फर्क, सूर्य और चांद से दूरी का पता लगाया तो उन्होंने अंदाजा लगाया कि करीब 2 खरब साल पहले, चंद्रमा, धरती से 60 हजार किलोमीटर नजदीक था। पर समय के साथ वो दूर होता गया। ऐसा इसी वजह से हुआ क्योंकि धरती के ऑर्बिट में परिवर्तन हुआ। यानी पहले धरती पर 17 घंटे का दिन रहता होगा। नासा के अनुसार धरती और चांद की दूरी फिलहाल 3,84,400 किलोमीटर है।
