एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने मुंबई मेट्रो में सफर कर सबको चौंका दिया। उनकी मेट्रो में सफर करते कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें खुद हेमा ने अपने अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
हेमा मालिनी ने पहली बार मेट्रो का सफर किया और अपना अनुभव फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने मेट्रो के बाद ऑटो से भी यात्रा की। हेमा मालिनी ने तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें कार से मुंबई के एक टाउन दहिसर तक पहुंचने में 2 घंटे लगे। इससे वह काफी थक गई थीं। इसलिए उन्होंने वापसी में मेट्रो से सफर करना पसंद किया। जिस रास्ते में उन्हें 2 घंटे लगे थे, मेट्रो की वजह से उसी रास्ते को उन्होंने आधे घंटे में पूरा कर लिया।
हेमा मालिनी मेट्रो में सफर कर काफी खुशी दिखीं। मेट्रो के दरवाजे से वह बेहद इम्प्रेस हो हुईं। उन्हें नहीं पता था कि मेट्रो के दरवाजे कैसे खुलते हैं। दरवाजे खुलने पर उन्होंने हैरानी जताई। उन्होंने अगली पोस्ट में बताया कि मेट्रो से सफर करने के बाद उन्होंने डीएन नगर से जुहू जाने के लिए ऑटो किया।
