देश में शुक्रवार को चांद का दीदार हो गया। अब कल 22 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। लखनऊ ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि आज चांद नजर आया और कल देश में ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। शिया मुसलमानों की ओर से भी ईद का ऐलान कर दिया गया। शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने सूचना दी है कि 21 अप्रैल को शव्वाल ईद का चांद हो गया है। 22 अप्रैल को ईद होगी। शुक्रवार को ही रमजान के आखिरी जुमे की नमाज, जिसे अलविदा की नमाज भी कहते हैं, पढ़ी गई।
रमजान में रोजे रखने के बाद महीने के अंत में मुसलमान ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाते हैं। इस मौके पर घरों में खास पकवान बनते हैं और लोग एक दूसरे के घर जाते हैं। ईद-उल-फितर का त्योहार चांद दिखने पर मनाया जाता है। इस्लामिक चंद्र कैलेंडर में नौवां महीना रमजान और दसवां शव्वाल है, – जिसका अर्थ है ‘उपवास तोड़ने का त्यौहार’। शव्वाल महीने का पहला दिन मुसलमानों द्वारा ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है।
वैसे पूरी दुनिया में आज ईद का त्यौहार मनाया गया। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आज ईद-उल-फितर के मौके पर मुसलमानों ने इबादत की और जश्न मनाया। हालांकि मुस्लिम बहुल देश सूडान में हिंसा भड़कने के कारण ईद के रंग में भंग पड़ गया।
