राजधानी जयपुर में एक महिला को पति के साथ संबंध रखने पर युवती (प्रेमिका) को समझाना भारी पड़ गया। युवती ने पहले महिला से मारपीट की। इसके बाद हेलमेट से हमला किया। फिर युवती ने उस पर स्कूटी भी चढ़ा दी। महिला ने इस संबंध में जयपुर के वैशाली नगर थाने में युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वैशाली नगर थानाधिकारी शिवनारायण ने बताया खातीपुरा के रणजीत नगर निवासी सरिता कुमावत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसके पति दीपक कुमावत का लक्की शर्मा नाम की एक लड़की से बीते चार साल से संबंध है। महिला का आरोप है कि लक्की की बातों में आकर उसका पति दीपक आए दिन उससे झगड़ा करता है।
कुछ दिन पहले भी दीपक ने उसके साथ मारपीट की थी। इस पर महिला ने उस युवती से मिलकर उससे बात की। महिला ने लक्की से कहा कि उसका दस साल का बेटा और दो साल की बेटी है। उसने लक्की से उसका घर बर्बाद नहीं करने और उसके पति से दूर रहने की बात कही। महिला ने लक्की को समझाने का प्रयास किया तो बात बिगड़ गई। ये बात लक्की को इतनी नागवार गुजारी की उसने गुस्से में आकर महिला पर हमला कर दिया। उसने हेलमेट से महिला के सिर पर मारी और उसके ऊपर स्कूटी चढ़ा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि लक्की उसके बेटे को डांस सिखाने उसके घर आती थी। महिला को उसके पति और युवती के बीच संबंध का पता चला। उसने विरोध किया तो उसका पति आए दिन मेरे साथ मारपीट करने लगा। कई बार मना करने के बाद भी दोनों ने मिलना-जुलना बंद नहीं किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
